aloo paratha recipe: आज के इस लेख में हम आपको ढाबा के जैसे घर पर ही आलू पराठा बनाने बताएंगे जिसे फॉलो करके आप अपने घर पर ही स्वादिष्ट आलू पराठा बना पाएंगे। कुछ लोगों के लिए यह मुश्किल होता है लेकिन हम आपको aloo paratha recipe easy तरीका बताने वाले है।

आलू पराठा रेसिपी (Aloo paratha Recipe)
आपने कभी बाहर घूमने गए होने तो आपने नाश्ता किया होगा और नाश्ते में कभी न कभी आलू पराठा खाया होगा। जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लेकिन खाते वक्त आपके मन में एक सवाल तो जरूर आया होगा कि आलू पराठा कैसे बनाते है। आज हम आपको आलू का पराठा बनाना बताएंगे एकदम आसान विधि से इसे जानने के बाद आप मिनटों में पराठा तैयार कर सकेंगे।चलिए अब जानते है कि हमें किस सामाग्री की आवश्यकता होगी और कितना जो कुछ इस तरह है।
आलू पराठा बनाने की सामग्री- dhaba style aloo paratha recipe
चलिए अब जान लेते है आलू का पराठा बनाने के लिए किन किन सामाग्री की जरूरत होगी जो कुछ इस तरह है।
- आलू 500 ग्राम
- आटा 250 ग्राम
- प्याज 100 ग्राम
- हरी मिर्च 6
- हरा धनिया 50 ग्राम
- घी या रिफाइंड 100 ग्राम
- नमक (स्वादानुसार) 2 चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- गरम मसाला 1/2 चम्मच
आलू का पराठा बनाने की सबसे आसान विधिः
स्टेप 1. सबसे पहले आपको एक बर्तन में आलू को लेकर उसे अच्छी तरह से धो लेना है। इसके बाद उसे उबाल लेना है।इसके बाद आलू के छिलके निकाल लेना है और उसे एक साफ बर्तन में लेकर मैश कर लेना है। फिर उसे कुछ देर के लिए रख देना है ताकि ठंडा हो जाय अगर आपके पास फ्रिज है तो आप उसे कुछ देर के लिए फ्रिज में भी रख सकते है।
स्टेप 2. अब आपको प्याज और हरी मिर्च को लेकर बारीक बारीक काट लेना है इसके बाद आलू को लेकर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स कर लेना है।
स्टेप 3. इसके बाद आप हरा धनिया को काटकर इस मिक्सचर में मिला लें और इसे कुछ समय के लिए रख दे।
स्टेप 4. इसके बाद आपको आटा गूंथकर तैयार कर लेना है। याद रखना आटा थोड़ा सॉफ्ट होना चाहिए, ताकि उसमें आलू का मिक्सचर अच्छे से भरा जा सके।
स्टेप 5. इतना सब कुछ हो जाने के बाद अब आपको तवे को गैस पर रखकर गर्म कर लेना है। उसके बाद आटे की लोई बनाएं और उसे बेलन की सहायता से बेलकर गोलाकार बना ले। और इसके साइज के हिसाब से आलू का मिक्सचर डालें और इसे चारों तरफ से कवर कर लोई की तरह बना ले।
स्टेप 6. अब इसे धीरे-धीरे बेलकर तैयार कर लेना है। याद रखें कि बेलन पर ज्यादा प्रेशर न डालें और हल्के हाथों से बेलकर तैयार करें फिर इसे धीरे से गर्म तवे पर डाल दें।
स्टेप 7. जब एक तरफ पराठा सिक जाए, तब इसे पलटें और चम्मच से घी या रिफाइंड इस पर लगाएं। फिर दूसरी तरफ घी लगाएं और करारा होने तक सिकने दें।
स्टेप 8. जब दोनों तरफ अच्छी तरह सिक जाए, तब आप इसे निकालकर एक प्लेट में रख लें। और चटनी, सॉस या दही के साथ गर्मागरम सर्व करें।
आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमे कमेंट कर के जरूर बताए, और अपने दोस्तों/ सहेलियों के पास इसे जरूर भेजें ताकि उनको भी जानकारी मिल सके dhaba style aloo paratha recipe कैसे बनाया जाता है।