Leftover Rice Dhokla: घर में जब रात का चावल बच जाता है तो सुबह आप इसे फेकने या फिर फ्राई करने की सोचते होंगे लेकिन आज हम आपको Leftover Rice Dhokla in Hindi रेसिपी के बारे में जानकारी देंगे। जिससे आप झटपट टेस्टी और लाजवाब ढोकला तैयार कर सकते है। तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में इसे बनाने के बारे में विस्तार से।
Leftover Rice Dhokla
हम सबके घरों में जब रात को चावल बच जाता है तो उसे अक्सर फेंक दिया जाता है या फिर फ्राई करके खा लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हम इस चावल से टेस्टी और मजेदार स्वादिष्ट ढोकला (Dhokla Recipe in Hindi) तैयार कर सकते हैं।

और यह चावल से बना ढोकला सॉफ्ट और स्पंजी होता है। इसके साथ ही यह झटपट तैयार होने वाला नाश्ता भी है। तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में चावल से ढोकला बनाने के बारे में।
इसे भी पढ़ें –
Leftover Rice Dhokla: ढोकला बनाने की सामग्री
- बचे हुए चावल – 1 से 2 कप
- बेसन और सूजी – आधा कप
- दही – आधा कप
- करी पत्ता – 4-5
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- सरसों के दाने – 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
- हल्दी – आधा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
Leftover Rice Dhokla: ढोकला बनाने की विधि
- चावल से ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले हम एक मिक्सर जार लेंगे और उसमें बच्चे हुए चावल को डाल देंगे और इसके साथ ही दही, बेसन और सूजी और हरी मिर्च को डालकर उसे अच्छे से ग्राइन्ड कर लेना है। और इस पेस्ट को एक बाउल में रख लेना है।
- इसके बाद इसमें जीरा, हल्दी और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे और 15 मिनट के लिए इसे छोड़ देंगे
- कुछ देर रखने के बाद आप इसमें ऊपर से बेकिंग सोडा डालकर मिला देंगे।
- अब आप एक प्लेट लेंगे और उसमें तेल डालकर ग्रीस करें फिर इसमें तैयार हुए ढोकला का पेस्ट डालेंगे।
- अब इसे आप लगभग 20 मिनट के लिए स्टीम करने के लिए रख देंगे। और 20 मिनट बीत जाने के बाद आप इसे गैस से निकाल कर छोटे-छोटे भागों में काट लेंगे।
- उसके बाद आप तड़के के लिए सरसों दान, तेल और करी पत्ता को अच्छे से गरम करके तैयार हुए ढोकले में छोंकें।
- अब आपका तैयार है Leftover Rice Dhokla आप इसे चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें –